फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोर ने अधिवक्ता के भाई पर चाकू से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में कूलर का स्टैंड चोरी करते समय एक चोर ने पकड़े जाने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। पाबला बेगमाबाद निवासी अधिवक्ता सोनू शर्मा ने बताया कि गांव के शान मोहम्मद ने उनके घेर से कूलर स्टैंड चुराया। सोनू शर्मा के भाई मोहित ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाया। पकड़े जाने पर शान मोहम्मद ने जेब से चाकू निकालकर मोहित पर हमला करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया। उसे एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें