फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गुर्जर महासभा ने विजय सिंह पथिक की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित गुर्जर महासभा में बृहस्पतिवार को राजस्थान केसरी विजय सिंह पथिक की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और देश की आजादी में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में विजय सिंह पथिक को भारत रत्न से सम्मानित करने की जोरदार मांग उठी।
विज्ञापन


महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर कर्मवीर सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विजय सिंह पथिक ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हालांकि, उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। डॉक्टर तोमर ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार से पथिक को भारत रत्न दिलाने की मांग करने पर जोर दिया। उनका मानना था कि इससे उन्हें उचित सम्मान मिल सकेगा। कंवरपाल देवमुनी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम सभी को विजय सिंह पथिक के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को नई दिशा देनी होगी। इस दौरान श्योराज सिंह, गजेंद्र सिंह बली, सुभाष प्रधान, श्याम सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह धामा, प्रमोद धामा, जयप्रकाश धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें