फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छत पर कपड़े सुखाने गई किशोरी बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम में रविवार की सुबह छत पर कपड़े सुखाने गई सादिया बिजली की लाइन की चपेट में आने से झुलस गई। परिवार वालों ने निजी अस्पताल में किशोरी का उपचार कराया।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलोनी निवासी सादिया ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छत पर कपड़े सुखाने गई थी। तभी उसका दुपट्टा छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के लटके हुए तार में अटक गया। उसने दुपट्टा हटाने का प्रयास किया तो एक अंगुली में करंट लग गया। सादिया की आवाज सुनकर परिवार वाले भी छत पर पहुंचे और उसे उठाकर निजी अस्पताल में ले गए। उधर, छत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के तार नीचे तक लटके होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि छत पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें