फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हलालपुर गांव में मंदिर के बाहर गन्ने का ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो दस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। क्रय केंद्र से मलकपुर चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हलालपुर गांव के मंदिर के बाहर पलट गया। आसपास खड़े लोग किसी तरह बचकर भागे। ट्रक पलटने से गुस्साए राजपाल, कर्मवीर, सिद्धार्थ आदि ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हलालपुर गांव निवासी राजपाल, कर्मवीर, सिद्धार्थ, अमित कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार दोपहर कुर्डी गांव का ट्रक चालक छपरौली के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना भरकर मलकपुर चीनी मिल जा रहा था। जैसे ही हलालपुर गांव में मंदिर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे गन्ना भी मंदिर के बाहर फैल गया। उन्होंने बताया कि गमीनत रही कि मंदिर के पास कोई नहीं था। पास में कुछ लोग खड़े हुए थे, जो ट्रक के पलटते ही भाग गए। इसके अलावा मंदिर से थोड़ा आगे यात्री शेड में काफी लोग खड़े हुए थे। उन्होंने ओवरलोड गन्ना भरने वाले ट्रक चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें