फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के दूसरे दिन भी हुई कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तीन दिनों के पर्व ईद-उल-अजहा दूसरे दिन रविवार को मुस्लिम घरों में कुर्बानी की गई। सुबह से शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला शाम तक चला। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कुर्बानी कम हुई। सोमवार को कुर्बानी का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से मुस्लिम घरों में दावतों का दौर बंद है। महिलाएं घर वालों के लिए लजीज व्यंजन पका रही हैं। गली मोहल्ले में खुलीं चंद रोटी की दुकानों से बाकरखानी, शीरमाल व बटर नान की बिक रही है। हर फर्ज नमाज के बाद बुलंद आवाज से तकबीर-ए-तशरीक पढ़ी जा रही है। जिसका सिलसिला मंगलवार की असर नमाज तक चलेगा। जानकारों के मुताबिक इस साल कुर्बानी पिछले साल की तुलना में कुछ कम हुई है। इस बार कुर्बानी के जानवर की खाल का रेट बहुत गिर गया है। लॉकडाउन की वजह से मदरसों में सामूहिक कुर्बानी नहीं हो पाई है। अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी कर मुसलमान, अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं। कोरोना वायरस से निजात की दुआ मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें