फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रधानी चुनाव पर हथियार लेकर रील बनाई, जांच शुरू

Fri, 06 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक और बुजुर्ग ने प्रधानी चुनाव पर हथियार लेकर एक रील बनाई, जो वायरल हो गई है। इसके बाद पुलिस ने रील बनाने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो चल रही है। इसमें एक वीडियो पिछले दो दिन से तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक युवक खुद को प्रधान पद का प्रत्याशी बताकर बुजुर्ग से वोट मांग रहा है। इस दौरान प्रत्याशी बना युवक वोट के लिए बुजुर्ग को राइफल दिखाकर धमकी भी दे रहा है। इसमें कुछ लोगों ने एक्स पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने वीडियो बनाने वाले के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी, लेकिन इनकी पुष्टि नही हो सकी की वीडियो किस गांव की है। इसमें सीओ विजय कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो में जिस असलाह को राइफल बताया जा रहा है, वह एयरगन है। वीडियो बनाने वाले के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें