फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान खाटू श्याम की शोभायात्रा निकालकर मूर्ति स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन
- फजलपुर सुंदरनगर गांव के शिव मंदिर में पूजा करने के बाद भंडारा हुआ
विज्ञापन

फोटाे-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव के शिव मंदिर में बुधवार को शोभायात्रा निकालकर भगवान खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित की गई। इसके बाद वहां भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर में तीसरे दिन बुधवार को पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री, आदित्य शुक्ला, महादेव तिवारी ने विधि-विधान से भगवान खाटू श्याम की पूजा कराई और फिर हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान से सुख-शांति की कामना की। इसके बाद खाटू श्याम की मूर्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर बैंडबाजो के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु भगवान खाटू श्याम के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। गांव में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर और पूरे गांव की परिक्रमा करने के बाद वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यहां पर मंदिर में भगवान खाटू श्याम की मूर्ति को स्थापित करके भक्तों ने प्रथम पूजा की। यात्रा में संयोजक विनोद अरोड़ा, भूपेंद्र कुमार, प्रधान सुधीर राजपूत, प्रभात अरोड़ा, ब्रजपाल अरोड़ा, भोपाल सिंह, रामपाल सिंह, डॉ. सुशील कुमार, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें