फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शांतिनाथ विधान में विश्व शांति की कामना की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ शांतिनाथ विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 28केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बृहस्पतिवार को शांतिनाथ विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ से विश्व में शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति की।
विज्ञापन


छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शांतिनाथ की पूजा की और मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। मुख्य वेदी का अभिषेक किया गया और महामंत्रों का वाचन भी हुआ। श्रद्धालु नीतू जैन ने बताया कि शांति विधान में भाग लेना अत्यंत पुण्यकारी होता है। उन्होंने कहा कि इससे आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में एकता व सद्भाव बढ़ता है। नीतू जैन ने यह भी बताया कि इष्टदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। विधान के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने एक बार फिर विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक कल्याण का प्रतीक बन गया। विधान में रेखा जैन, शिरोमणि जैन, दीपा जैन, रीना जैन, पुष्पा जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें