फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर का वजन कम करने के लिए करना चाहिए योग : राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर में बृहस्पतिवार को साधकों को मर्कटासन का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने इस दौरान शरीर का वजन कम करने के लिए योगासन करने के लिए प्रेरित किया। यह आसन पेट और कमर की चर्बी घटाने के साथ-साथ शरीर को लचीला बनाने में भी सहायक है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद जैन ने मर्कटासन के कई लाभ बताए। उन्होंने कहा कि यह आसन वजन कम करने में अत्यंत लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम होती है। मर्कटासन गर्दन, कंधों और कूल्हों की जकड़न को दूर करता है। यह शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करता है। इसके अभ्यास से लीवर स्वस्थ रहता है। साथ ही यह डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी सहायक है। राजेंद्र प्रसाद जैन ने साधकों को नियमित अभ्यास से वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हरिओम गुप्ता, प्रमिला, पूनम, चंद्रप्रभा, महेश चंद शर्मा, अनिल वर्मा, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें