फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में बनेगा बिजलीघर, पालिका ने जमीन देने का प्रस्ताव पास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका बोर्ड की मंगलवार को बैठक हुई। जहां 163 प्रस्तावों को मंजूर किया गया। इनमें नगर में बिजलीघर बनाने के लिए जमीन देने व कूड़ा निस्तारण प्लांट को जल्द शुरू करने का मुख्य प्रस्ताव पास किया गया। इनके अलावा नगर में करोड़ों रुपये से अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर व ईओ मनोज कुमार रस्तोगी की मौजूदगी में सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 163 प्रस्तावों को मंजूर किया गया। नगर में बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए पालिका ने बिजलीघर के लिए करीब तीन बीघा जमीन देने, बड़का रोड पर लगे कूड़ा निस्तारण प्लांट को 25 लाख की लागत से जल्द शुरू कराने और घरों से निकले पानी को फिल्टर कर मीरापुर रजबहे में डालने के लिए प्लांट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इनके अलावा करोड़ो रुपये की लागत से नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, बड़का रोड पर 74वीं एनीसीसी वाहिनी परिसर में ओपन जिम बनाने, नवीन फल मंडी में शौचालय बनवाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, कोताना रोड स्थित कान्हा गोशाला में टीनशेड व बावली चुंगी के पास बनी अस्थायी गोशाला में टीनशेड समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। वहां सभासदों ने समस्याएं भी रखीं, जिनका जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर रेनू तोमर, शमीना, अंजना, नीतू राठी, कुसुम, साइन आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें