फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ननिहाल आई कांधला की युवती की छत से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कांधला से कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में ननिहाल आई मन्ना (17) मंगलवार को पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गई। सिर और गर्दन में चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कांधला निवासी नौशाद की बेटी मन्ना चार दिन पहले मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में अपनी ननिहाल में आई थी। मंगलवार दोपहर वह छत पर बने कमरे में जा रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर गई। परिवार वाले मन्ना को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलने पर आए परिवार वाले शव लेकर चले गए। औरंगाबाद शेखपुरा निवासी सोनू ने बताया कि उसकी भांजी मदरसे में उर्दू की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें