बागपत। कुछ दिन पहले हनुमान मंदिर के पास दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसमें आरोपी भीम निवासी झंकार गली बागपत के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भीम की जगह उसके भतीजे को गिरफ्तार करके फोटो जारी कर दिए। इसके बाद ग्रुप में आरोपी भीम की जगह भतीजे का फोटो वायरल होने पर पुलिसकर्मी हरकत में आए और फिर आरोपी भीम को गिरफ्तार करके उसका फोटो जारी किया। इसमे एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि वारंट जारी होने पर आरोपी भीम को गिरफ्तार किया गया है। उसकी जगह गलत फोटो ग्रुप में चला गया था।