फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्मशान घाट की जमीन को लेकर नगर पंचायत पर आज होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- टीकरी नगर पंचायत पर कस्बे के लोगों का चल रहा धरना, भूख हड़ताल शुरू करने का लेंगे निर्णय
विज्ञापन

फोटो-19
संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। टीकरी नगर पंचायत परिसर में श्मशान घाट की जमीन को कब्जामुक्त नहीं होने के विरोध में रविवार को पंचायत होगी। वहां भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा और यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में श्मशान घाट की भूमि पर 19 लोगों द्वारा अवैध रुप से कब्जा करने के विरोध में चौथे दिन भी धरना दिया गया। राहुल व आजाद ने कहा कि शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी नगर पंचायत कब्जा हटाने के लिए रूचि नहीं ले रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी, लेकिन नगर पंचायत के अफसर आदेश मानने को तैयार नहीं है। जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए कस्बे के लोगों की रविवार को पंचायत होगी और भूख हड़ताल शुरू कर आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर विनोद राठी, कृष्णपाल, इंद्र, बाबू, नरेंद्र, बबली, हरपाल, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें