फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक रुपये की बीड़ी ने दो सौ रुपये का जुर्माना लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रेन में यात्रियों के बीच बैठकर धूम्रपान करने पर 15 लोगों पर जुर्माना
विज्ञापन

फोटो नंबर 12केएआर 1
संवाद न्यूज एजेेंसी
खेकड़ा। रेलवे विभाग की टीम ने रविवार को ट्रेन में यात्रियों के बीच बैठकर बीड़ी पीने वाले 15 लोगों पर जुर्माना लगाया। इस तरह एक रुपये की बीड़ी ने दो सौ रुपये का जुर्माना लगवा दिया। इन सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे विभाग ने रविवार को अभियान चलाया। आरपीएफ लोनी की टीम ने प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव के साथ शामली से दिल्ली तक ट्रेनों में धूम्रपान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम को ट्रेन में 15 लोग ऐसे मिले, जो यात्रियों के बीच बैठकर धूम्रपान कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग गुटखा खाते मिले। टीम ने मौके पर सभी 15 लोगों पर 200-200 रुपये जुर्माना लगाते हुए भविष्य में सार्वजानिक स्थल पर धूम्रपान करते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रेन में कुछ लोगों के धूम्रपान करने से अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। इसकी शिकायत भी लगातार मिल रही थी। इसलिए ही ट्रेनों में अभियान चलाकर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें