फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मीतली में बनेगा मेडिकल काॅलेज, चीनी मिल का होगा नवीनीकरण

Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए चल रहे जमीन के विवाद के मामले में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विराम लगा दिया। दिल्ली में यूपी सदन में पूर्व सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह व गन्ना समिति चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने सीएम से मुलाकात की तो उन्होंने मीतली में ही मेडिकल काॅलेज निर्माण की बात कही।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारियों को जल्द एनओसी जारी कराकर निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए।मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए मीतली में जमीन चिह्नित की गई थी। इस जमीन को वर्ष 2023 में राजस्व विभाग ने बंजर में दर्ज कर दिया था।
वहीं मेडिकल काॅलेज के निर्माण के लिए श्री जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट के साथ मिलकर 101 करोड़ रुपये का अनुमोदन हो गया है। मगर, जनता वैदिक काॅलेज की प्रबंध समिति ने पांच दिन पहले मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए 96 बीघा भूमि दान देने का प्रस्ताव पास करके डीएम को सौंपा तो तभी से इसको लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में रविवार को पूर्व सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह और गन्ना समिति चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उनको बताया गया कि पहले से मीतली में काॅलेज प्रस्तावित है और वहां की जमीन पर काॅलेज निर्माण की पूरी फाइल चल रही है। ऐसे में मीतली में काॅलेज निर्माण हर किसी के लिए बेहतर होगा। सीएम ने कहा कि मेडिकल काॅलेज को मीतली में ही बनवाया जाएगा और इसके निर्माण के लिए कार्रवाई तेज कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें