बागपत। अमीनगर सराय/दोघट। जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं की पलड़ी, शाहजहांपुर सहित आधा दर्जन गांवों में बैठक हुई। रालोद के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि प्रदेश की तानाशाह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लोकतंत्र बचाना जरूरी है। पलड़ी, शाहजहांपुर, पलड़ी, सिरसलगढ़, बरनावा, शाहपुर बाणगंगा आदि गांवों में बैठकें कर शनिवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां पहुंचे। इस मौके पर घसीटा प्रधान, जाबिर प्रधान, हासिम, इमरान, मोहनवीर, उवेश नवाब, सलीम चौधरी, नीरज शर्मा, देवेंद्र, हरवीर, अशोक, सुबेदीन, मेहरदीन आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सचिव चौधरी सुखबीर सिंह गठिना, पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, डॉ मांगेराम यादव, नीरज पंडित, अन्नू मलिक, शिवम कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने अमीनगर सराय, मतान्तनगर, पूरा महादेव, मवीखुर्द, हिसावदा आदि गांवों में अलग-अलग पदाधिकारियों ने लोगों से कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत चुनाव को निष्पक्ष कराने में लोकतंत्र को जिताने में उनके योगदान की अपील की। नवाब अहमद हमीद ने घिटौरा, खेकड़ा, घोटरा में आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जितेंद्र सिंह धामा, मेनपाल सिंह ,मास्टर साबिर अली, जयप्रकाश सिंह, मास्टर नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे है। सरूरपुर गांव में बल्लम चौपाल पर रालोद की सभा हुई। इसमें शनिवार को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता ने हमेशा अन्याय तथा शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने किसानों और नौजवानों से अधिक से अधिक संख्या में कल तीन जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की। इस मौके पर मास्टर मनोज तोमर, पप्पू पहलवान, सूबेदार ओमप्रकाश, सुभाष नैन, सतबीर मैनेजर, इंद्रपाल सिंह, पीतम सिंह, रोहतास, आबिद सभासद आदि मौजूद रहे।