फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टेंपो पलटने से दबकर हुक्का बांधने वाले की मौत

Mon, 25 Aug 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
टेंपू पलटकर दबने से बरनावा निवासी मृतक मुंतियाज की फ़ाईल फोटो । स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत से सवारी लेकर बरनावा जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर बिनौली में पलट गया। इससे टेंपो के नीचे दबने से हुक्का बांधने वाले मुंतियाज (50) गंभीर रूप से घायल हो गया और मेरठ के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बरनावा निवासी मुंतियाज हुक्का बांधने का काम करते थे और रविवार को सामान खरीदने के लिए बड़ौत गए थे। रविवार शाम टेंपो में सवार होकर वापस लौटते समय जैसे ही बिनौली में पहुंचे तो फार्म हाऊस के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से कई सवारी भी घायल हो गए।
वहां आए ग्रामीणों ने टेंपो को सीधा कर मुंतियाज को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां अन्य घायल अपने गांवों की तरफ चले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल मुंतियाज को मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और छह बच्चे है। पुलिस का कहना है कि टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें