फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में पैर फिसलने से सातवीं कक्षा का छात्र डूबा

Mon, 25 Aug 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
यमुना में डूबने से लापता हुआ छात्र मोहसीन 
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में यमुना नदी किनारे पर घास धोते समय पैर फिसलने से सातवीं कक्षा का छात्र मोहसिन (14) डूब गया। वहां पास में खड़े दो किशोरों ने शोर मचाया तो लोगों ने यमुना में कूदकर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने मिलकर किशोर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ला निवासी रेशमा के पति इस्लाम की सात साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा मजदूरी कर अपने चार बेटों और एक बेटी का पालन पोषण कर रही थी। उसका तीसरे नंबर का बेटा मोहसिन ईदगाह कॉलोनी स्थित नवाब शौकत मेमोरियल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। रिश्तेदार सलीम ने बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से मोहसिन यमुना नदी के किनारे पर बकरियों के लिए चारा लेने गया था।
घास में मिट्टी लगी होने पर वह यमुना नदी के पानी में उसे धोने लगा। रिश्तेदार सलीम ने बताया कि यमुना में घास धोते समय मोहसिन का पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो पास में खेल रहे दो किशोरों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी यमुना किनारे आ गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश कराई जा रही है।

यमुना में डूबने से लापता हुआ छात्र मोहसीन 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें