बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टला।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में नगर के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होते समय एक युवती का पैर फिसल गया। युवती मामूली रूप से चोटिल हुई। इस दौरान युवती की मां भी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद थी, जिन्होंने युवती को किसी तरह खींचकर उसकी जान बचा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल, सुन्हैड़ा गांव की रहने वाली सुनीता अपनी बेटी पायल के साथ बड़ौत में चिकित्सक के यहां आई हुई थी। इलाज कराने के बाद ये बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर दोनों सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04430 में सवार होने लगे। इसी दौरान पायल तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन उसकी मां सुनीता ट्रेन में नहीं चढ़ सकी और चलती ट्रेन में सुनीता ने भागकर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान चलती हुई ट्रेन में महिला को चढ़ते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अनुज तोमर उधर दौड़े और ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया। तभी ट्रेन आगे की ओर रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: दूल्हे ने कार न मिलने पर शादी से किया इनकार, फूफा के बेटे संग विदा हुई दुल्हन, तोहफे में दामाद को मिली कार