रटौल में मिठाई की दुकान में लगी आग को बुझाते लोग । स्रोत:ग्रामीण
- फोटो : credit
रटौल। कस्बे में बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान में मंगलवार को गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई और कर्मचारी भी जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भाग गए। अग्निशमन यंत्रों से किसी तरह गैस सिलिंडर में आग बुझाई गई।
रटौल बस स्टैंड पर हलवाई राजूपाल की मिठाई की दुकान है। मंगलवार दोपहर हलवाई और कर्मचारी दुकान के अंदर मिठाइयां बना रहे थे। तभी गैस सिलिंडर से पाइप निकल गया और उसमें आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए कर्मचारी बाहर भाग गए। इससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी एक युवक ने दुकान में लगा अग्निशमन यंत्र उठाया और आग बुझाई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि सिलिंडर में लगी आग बुझा दी गई है, इससे कुछ नुकसान भी नहीं हुआ।