फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Thu, 27 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
शंखनाद के साथ हुआ भोले का जला​भिषेक :- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में शंख बजाता कांवड़िया। संव
विज्ञापन
बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां जलाभिषेक के लिए करीब दो किमी लंबी लाइन लग गई और करीब चार लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहां बुधवार सुबह को झंडा रोहण के बाद श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार देर रात को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढनी शुरू हुई थी। इससे बुधवार सुबह करीब चार बजे दो किमी लंबी लाइन लग गई। वहां कांवड़िये व श्रद्धालु लगातार भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व पूजा करते रहे। वहां सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ झंडा पूजन शुरू कराया।
इसमें डीएम अस्मिता लाल, एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत अन्य काफी गणमान्य लोग शामिल हुए। झंडा पूजन होते ही मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर पर 11 बजकर 8 मिनट पर झंडा रोहण होते ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू कर दिया। ऐसे काफी श्रद्धालु थे जो वहां चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए ही इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

वहां दिनभर श्रद्धालु आते रहे और बुधवार शाम तक भी लाइन खत्म नहीं हुई। पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार करीब चार लाख से ज्यादा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

आज भी होगा जलाभिषेक, मेला भी रहेगा
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक बृहस्पतिवार को जारी रहेगा। क्योंकि श्रद्धालु वहां लगातार पहुंच रहे हैं और कोई बुधवार को जलाभिषेक के लिए नहीं पहुंच सका तो वह बृहस्पतिवार को जलाभिषेक करेंगे। वहीं पुरा महादेव पर मेला भी बृहस्पतिवार तक रहेगा।

मंदिर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुरा महादेव मंदिर पर मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी, आरएएफ, एंटी माइंड टीम और पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी मेला क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। एटीएस की टीम बुधवार को भी निरीक्षण करने पहुंची। एसपी अर्पित विजयवर्गीय, व एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह लगातार मेले का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा में लगी टीमों को दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस और श्रद्धालुओं में कई बार नोकझोंक हुई
पुरा महादेव मंदिर के पूर्वी गेट से प्रत्येक वर्ष फाल्गुनी और श्रावणी मेले मे कांवड़िये प्रवेश करते हैंं और मंदिर की परिक्रमा कर दक्षिणी द्वार से निकल जाते थे। लेकिन इस बार पुलिस ने पूर्वी गेट बंद कर दिया। जिसको लेकर दिनभर कांवड़ियों के साथ ही श्रद्धालुओं और पुलसि कर्मियों में नोकझोंक होती रही। जानी खुर्द के रहने वाले युवक डाक कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे और पूर्वी गेट से चढ़ने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वह शांत हुए।
श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले में दुकानेें लगाई गई हैं। जहां श्रद्धालुओं के साथ पहुंचकर बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान खरीदा। वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के साथ ही घरेलू सामान खरीदा। पूजन सामग्री, तस्वीर व अन्य सामान की भी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
जिलेभर में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
महाशिवरात्रि पर जिलेभर में शिवालयों में भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख व शांति के लिए मन्नत मांगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें