संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। हबीबपुर नंगला गांव के रहने वाले दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मोनू और लोकेश खेत में काम करने जा रहे थे। रास्ते में गांव का ही तेजवीर अपने एक साथी के साथ खड़ा मिला।
दीपक ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके भाई मोनू और लोकेश को रास्ते में रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मोनू और लोकेश की लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। खेत में काम करने वाले किसानों के आने पर दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल लोकेश और मोनू का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि हमलावर तेजवीर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।