फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाहा/दोघट। छुट्टी लेकर घर सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल नसीम खान (42) की बुधवार देर शाम घर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के अफसर भी टीकरी पहुंचे। टीकरी की पट्टी धीमाना निवासी नसीम खान वर्ष 2003 में भोपाल में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती वर्तमान में दिल्ली के बवाना में 238 बटालियन में हेड कांस्टेबल पद पर चल रही थी। 13 जनवरी को नसीम खान 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार शाम बुढ़ाना से घरेलू सामान खरीदने के बाद कमरे में आराम करने चले गए। उनके भतीजे सोनू अहमद ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे खाना खाने के लिए चाचा नसीम को बुलाने कमरे में गया तो वे चारपाई पर पड़े मिले। परिवार वाले उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहां आए पुलिसकर्मी भी जांच में जुट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट संजय यादव बटालियन के साथ टीकरी पहुंचे। सोनू ने बताया कि हेड कांस्टेबल नसीम खान के बड़े भाई सेवानिवृत शिक्षक शमशाद और मकसूद की पहले मौत हो चुकी है। एक भाई दिलशाद यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और सहारनपुर में तैनात है, जबकि दूसरा भाई जमशेद बीएसएफ में हेड कांस्टेबल पद पर मणिपुर में तैनात है। दो भाई सेवानिवृत्त दरोगा महमूद और अनवर गांव में रहते हैं। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत होना बताया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें