फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सगाई में हलवाई ने थूक कर बनाई रोटी, गिरफ्तार

विज्ञापन
बालैनी के जगत फार्म हाऊस में थूककर रोटी बनाता कारीगर: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। जगत फार्म हाऊस में आयोजित सगाई समारोह में कारीगर थूक कर रोटी बनाता हुआ मिला। इसका वीडियो मिलने पर पुलिस ने कारीगर तोसिब निवासी सिंघावली अहीर को गिरफ्तार कर लिया। थूककर रोटी बनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बालैनी के जगत फार्म हाऊस में रविवार को बालैनी निवासी भूषण शर्मा के बेटे सुमित का लग्न सगाई समारोह चल रहा था। इसमें तंदूर पर रोटी बनाने के लिए सिंघावली अहीर के कारीगर तोसिब को बुलाया गया। दोपहर में सगाई समारोह में शामिल होने आए कुछ युवकों ने कारीगर तोसिब की थूक कर रोटी बनाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कई वीडियो में तोसिब रोटी पर थूकने के बाद तंदूर में सेंकता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राहुल शर्मा ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वहां आए पुलिसकर्मी कारीगर तोसिब को सगाई समारोह से पकड़कर ले गए। जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि राहुल की शिकायत पर तोसिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें