फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पंचायत में कहासुनी के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की भजन विहार कॉलोनी में पंचायत के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा पर घर में घुसकर हमला कर दिया गया। घायल ऑपरेटर का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को नीरज की पत्नी शशि ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भजन विहार कॉलोनी निवासी शशि ने बताया कि उसके पति नीरज ने गली में गलत तरीके से गेट खोलने की शिकायत नगर पालिका में कर दी थी। इसको लेकर गली के कुछ लोग इकट्ठा होकर पंचायत कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। उस समय लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद कॉलोनी के चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर उसके पति नीरज पर हमला कर दिया। घायल नीरज का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें