बरनावा के पास हिंडन नदी पुल पर कार में लगी आग। संवाद
- फोटो : Samvad
- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बरनावा में हिंडन पुल पर हुई घटना, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सैनिक और उनके परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा गांव के पास हिंडन नदी के पुल पर मंगलवार रात रंछाड़ गांव के सैनिक अजीत सिंह की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तभी सैनिक अजीत सिंह ने अपने पिता चरण सिंह, चाचा पूर्व सैनिक पुष्पेंद्र ने चलती कार से कूदकर जान बचाई।
रंछाड़ गांव निवासी किसान चरण सिंह ने बताया कि उनका बेटा अजीत सेना में जोधपुर में तैनात हैं। मंगलवार रात अपने बेटे सैनिक अजीत सिंह, छोटे भाई पूर्व सैनिक पुष्पेंद्र के साथ मेरठ में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, उनका बेटा अजीत कार चला रहा था। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर उनकी कार जैसे ही बरनावा के पास हिंडन नदी पुल पर पहुंची तो शॉर्ट सर्किट होने के कारण इंजन से धुआं निकलने लगा। तभी इंजन में आग लग गई। तीनों ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह जल गई। इससे वहां जाम लग गया और वहां आए अग्निशमन के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।