-बागपत, सरूरपुर कलां, डौला व पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंतरा सबकुटेनियस सेवा हुई शुरू
फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के बागपत, सरूरपुर कलां, डौला व पिलाना गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन लगाने को अंतरा सबकुटेनियस सेवा शुरू की गई। पहले दिन एक-एक महिला को इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही अंतरा से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभियान का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर व डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य कर्मी पूनम तोमर ने हमीदाबाद गांव निवासी तौशिबा को अंतरा इंजेक्शन की पहली डोज दी। सरूरपुर कलां की सीएचसी में स्टाफ नर्स रीता ने सरूरपुर निवासी साक्षी को इंजेक्शन लगाया। उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया और अंतरा से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. सत्येंद्र प्रकाश शर्मा, नौशाद अहमद, पुखराज, आस मोहम्मद त्यागी, रजनी आदि मौजूद रहे।
अंतरा सबकुटेनियस सेवा का शुभारंभ किया
अमीनगर सराय। पिलाना व डौला सीएचसी में महिलाओं के बेहतर परिवार नियोजन के लिए अंतरा सबकुटेनियस सेवा का डिप्टी सीएमओ डॉ. विशाल राणा व लता सिसौदिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया और अंतरा इंजेक्शन लगवाने की अपील की। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. रवि शंकर, डॉ. चैतन्य, प्रदीप कुमार, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।