नौरोजपुर गांव में सांड की टक्कर लगने से घायल हुई बच्ची। स्रोत:परिजन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में सात वर्षीय किट्टो को सांड़ ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सांड़ को वहां से भगाया और जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद बच्ची को घर भेज दिया गया। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी काला ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी किट्टो शाम साढ़े चार बजे के करीब घर से निकलकर दूसरे घर में जा रही थी। इसी समय वहां से गुजर रहे एक सांड़ ने किट्टो को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
बेटी के शाेर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और सांड़ को वहां से भगाया। इसके बाद बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा सांड़ ने पिंकी, प्रकाश, शहजाद, वंश आदि के पीछे भी टक्कर मारने के लिए भागा और उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है। संवाद