फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कांवड़ यात्रा मार्ग के लिए 96 लाख रुपये का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले काफी वर्षों से बदहाल पुरा महादेव मंदिर-बिनौली मार्ग से गल्हैता गांव तक के मार्ग की हालत सुधरेगी। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार की मांग पर शासन ने इस कांवड़ मार्ग को बनवाने के लिए 96.4 लाख का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव ने प्रमुख अभियंता और एक्सईएन को भेजे पत्र में कांवड़ मार्ग के लिए बजट स्वीकृत होने की जानकारी दी। प्रथम किस्त में 76.83 लाख रुपये का बजट जारी भी कर दिया गया है। अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा।
इस मार्ग के बनने से न केवल लाखों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिवरात्रि तथा महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले लाखों कांवड़ियों को भी गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला यह मार्ग वर्तमान में बेहद खराब है और इसपर गड्ढों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें