फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 129 आंगनबाड़ी चयनित, 62 पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाल सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने चयनित की गईं 129 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम सूची जारी कर दी। इस सूची को विकास भवन, कलक्ट्रेट तथा सीडीपीओ कार्यालयों पर चस्पा किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 62 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

बागपत में 191 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों के लिए 2179 आवेदन आए थे, जिनमें विभिन्न खामियां मिलने पर 766 आवेदन निरस्त हो गए थे। इसके बाद आई 18 आपत्तियों का निस्तारण करके अनंतिम सूची जारी की गई थी। अब मंगलवार को अंतिम सूची जारी कर दी। डीपीओ नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि 129 पदों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। बाकी 62 पद रिक्त रह गए हैं, क्योंकि मानक पूरे नहीं करने के कारण इन पदों के लिए आवेदन निरस्त हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही इन आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों को नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद है। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश आएंगे। वहीं जिनका चयन हो गया, उनकी खुशी का काई ठिकाना नहीं रहा और जो सूची से बाहर हो गईं हैं, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें