फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल 

Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक विपिन (21) की मौत हो गई और उसका छोटा भाई टिंकू (18) घायल हो गया। इसी दौरान स्कार्पियो की चपेट में एक वृद्ध भी आ गया। वह भी गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बागपत के कोर्ट रोड निवासी युवक टिंकू ने बताया वह अपने बड़े भाई विपिन के साथ अपनी बाइक से नरेला (दिल्ली) में अपने तहेरे भाई की शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही वे कलक्ट्रेट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनके बराबर में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक गिर गई और दोनों भाई घायल हो गए। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने वहां से गुजर रहे एक वृद्ध राजवीर निवासी कासिमपुर खेड़ी को भी टक्कर मार दी। घायल राजवीर अपने घर से कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। घायलों को स्कॉर्पियो सवार जिला अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने  विपिन को मृत घोषित कर दिया। टिंटू का उपचार किया । उसी दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो और चालक को पकड़ लिया। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया इस मामले में स्कॉर्पियो और उसके चालक को पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। घायल  टिंकू ने बताया भाई विपिन दूध की गाड़ी चलाता था। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई कपिल उससे बड़ा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें