फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भरेंगे वाहन, चलेगी हाई स्पीड ट्रेन

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत की सड़कें फिलहाल बहुत ही खराब हालत में हैं। इतनी ऊबड़ खाबड़ कि चलना भी मुश्किल है, लेकिन आने वाले वक्त में ऐसा नहीं होगा। फोरलेन और पेरिफेरेल वे ही नहीं बनेंगे बल्कि हिंडन का पुल चौड़ा होगा और यमुना पर छपरौली में नया पुल बनेगा। नए रास्ते बनने से तरक्की की नई राहे भी खुलेंगी।
विज्ञापन

:: 2015 से एनएच पर काम
सोनीपत से मेरठ तक की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। उम्मीद है कि इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जनवरी 2015 से काम शुरू करा देगी।
:: मेरठ-करनाल मार्ग चमकेगा
मेरठ से बड़ौत होते हुए करनाल तक का रास्ता चमकने ही वाला है। इसके लिए शासन ने 400 करोड़ से ज्यादा का बजट भी मंजूर कर दिया है। इसे अब फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन

:: पेरीफेरेल वे से बड़ी उम्मीदें
ईस्टर्न पेरिफेरेल वे का काम भी थोड़ा सा लेट हो गया है। इसके बनते ही बागपत के लिए दिल्ली नजदीक हो जाएगी। पेरीफेरेल वे के दोनों ओर उद्योग भी लग सकते हैं। इसके बागपत के लोगों को रोजगार मिल सकता है।
:: 2016 तक बनेगा फोर लेन
फोर लेन प्रोजेक्ट पर सड़क बनाने का काम कब शुरू किया जाएगा, इसका पता इसी 24 दिसंबर को चल जाएगा। देरी जरूर हुई है, लेकिन 2016 तक काम पूरा होना है। फोरलेन बनते ही बागपत की तरक्की का नया रास्ता खुलेगा।
:: 2017 तक हाईस्पीड ट्रेन
शहादरा से बड़ौत तक के लिए रैपिड रेल ट्रांजिट नेटवर्क सिस्टम के तहत हाईस्पीड ट्रेन चलाया जाना प्रस्तावित है। अगर प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो बड़े काम का होगा। फिलहाल दिल्ली-सहारनपुर ट्रैक पर एक भी अच्छी ट्रेन नहीं।
:: टटीरी में बनेगा ओवरब्रिज
पीडब्लूडी ने शासन को अग्रवाल मंडी टटीरी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। इस काम में रेलवे की भी हिस्सेदारी रहनी है। इसके मंजूर हो जाने का इंतजार है। इसके बाद टटीरी को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें