बड़ौत। दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सेठी ने कहा केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का बजट पास किया। संस्था बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दे रही है।
बृहस्पतिवार को भगवान महावीर मार्ग पर संजीव जैन के प्रतिष्ठान पर आयोजित महासभा की बैठक में सेठी ने कहा हमारी जैन संस्थाओं को अल्पसंख्यक का दर्जा मिलने से काफी लाभ मिलेगा। महासभा अल्पसंख्यकों की सहायता के लिए तत्पर है। बच्चों की पढ़ाई के लिए भी सरकार से ऋण लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी उन्होंने दी। इस अवसर पर उन्हाेंने मनोज जैन को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया। इस पर सभी सदस्यों ने हर्ष जताया। इसमें अनिल जैन, जिनेंद्र, संदीप, टेकचंद, रोशन लाल, सुनील, सुरेश चंद, गौरव जैन आदि रहे।