फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दूसरे समुदाय केे व्यक्ति को किया घायल

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर की लाइन पार बस्ती में दबंगई दिखाते हुए एक युवक ने बिना कारण दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बस्ती केे आक्रोशित महिला और पुरुषों ने थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र आरोपी को नहीं पकड़ा तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

नगर की लाइन पार बस्ती निवासी इकरामुद्दीन रविवार की रात्रि में करीब आठ बजे मकान के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में ही रहने वाले निरोजपुर निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक ने बिना किसी कारण उस पर हमला बोल दिया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी देकर भाग गया।
दहशतजदा आक्रोशित महिला और पुरुष घायल इकरामू को लेकर थाने पहुंचे। और थाने में डेरा डालकर बैठ गए। साथ ही कहा हमलावर युवक पूर्व में भी सतबीर आदि के साथ मारपीट कर चुका है। बसती वासी उससे दहशत में हैं। इस कारण शाम होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। पूर्व में भी वह थाने में उसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा यदि उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियाें के कार्यालयों के बाहर धरना देंगे। साथ ही बस्ती से मजबूरी वश उन्हें पलायन करना पड़ सकता है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कर करीब नौ बजे घर भेजा। इस दौरान इकरामूदीन, सतबीर, गययूर, जानू, मकसूद, साबिर, शमीना, इदरीश, जमील, अमीना, शबनम, जुबैदा, इकरामू, मुस्तफा, शौकत, नूरे, विजयपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें