फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के शौचालय ठीक नहीं करा रहे अफसर

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आम लोगों की सुविधा के लिए कलक्ट्रेट, विकास भवन और जिला अस्पताल में बने शौचालय या तो ठप हैं या फिर उन पर ताले लगे हैं। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद न तो न तो ताले खुलवाए और न ही खराब पड़े शौचालयों को ठीक करवाया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बाहर आम लोगों की सुविधा के लिए शौचालय तो बनवाए, लेकिन उनका रख रखाव नहीं किया। अब शौचालय ठप हैं, उनमें दरवाजे तक नहीं हैं। इससे लोग उनका प्रयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। विकास भवन में तो आम लोगों के लिए बने शौचालयों पर कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में भी गंदगी का आलम हैं। यहां कूड़े के ढेर लगे हैं।
ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसकी जानकारी न हो। कलक्ट्रेट के खराब पड़े शौचालयों को ठीक कराने के लिए 15 दिन पूर्व एडीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा था। सीडीओ बैजनाथ राम ने विकास भवन में बने शौचालयों के ताले खुलवाने के निर्देश भी दिए, लेकिन न तो शौचालयों का ताला खुल पाया और न कलक्ट्रेट के शौचालयों की मरम्मत ही कराई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कलक्ट्रेट के बाहर बने शौचालयों की मरम्मत का प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। दो तीन दिन में ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी बैजनाथ राम ने कहा उन्होंने शौचालयों के ताले खोले जाने के निर्देश दे दिए हैं। वह स्वयं निरीक्षण कर देखेंगे और ताले लटके मिले तो तुरंत खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें