फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर बहन ने किए मंगल टीके, लंबी उम्र की दुआ की

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भैया दूज का पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। बहन ने भाई को मंगल टीका कर सुख समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना की, मिठाई खिलाई। भाई ने बहन को उपहार दिए।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार के पांचवें दिन शनिवार को भैया दूज पर बहन ने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। दूर रहने वाली विवाहिता बहन भी अपने भाई का तिलक करने के लिए अपने घर पहुंचीं। थाल सजाकर रोली चावल से तिलक किया और आरती की। बहन ने भाई को मिठाई खिलाई और घरों में पकवान बनाए। बहन ने भाई को भोजन खिलाया। भाई ने अपनी बहन को उनकी मनपसंद उपहार दिया । दिन भर बाजार में गिफ्ट खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
भैया दूज को यम द्वितीया का पर्व भी मनाया जाता है और हर साल लोग यमुना में स्नान करने के लिए जाते हैं, लेकिन इस बार यमुना का घाट सूना ही रहा। काफी कम लोग ही यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे। इसका मुख्य कारण एक तो यमुना में पानी बहुत कम होना रहा। खनन के चलते निवाड़ा में ही यमुना में रेत के कट्टे डालकर रास्ता बनाया है। यहां से आगे पानी बहुत कम जा रहा है। जो ठहरा हुआ पानी रह गया वह इतना गंदा हो गया कि हाथ धोने लायक भी नहीं रह गया। इसलिए यमुना तट पर स्नान करने के लिए लोग नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें