फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर बराल में गवाह पर जानलेवा हमला

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल के ओमपाल की हत्या के गवाह उसके भाई विजय कुमार पर बृहस्पतिवार शाम आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की। उसने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। रमाला थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी मोहल्ले में दीपावली के पर्व पर मोमबत्ती बांटने के बहाने से आया था। विजय ने रमाला थाना पर पहुंचकर तहरीर दी है कि उसके भाई ओमपाल की हत्या का आरोपी राजीव एक अज्ञात युवक के साथ मोहल्ले में दीपावली के पर्व पर मोमबत्ती देने के लिए आया था। इसी दौरान उसने उस पर गोली चला दी। उसने भागकर अपने जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। तहरीर पर थाना में आरोपी राजीव और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि विजय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फौजी ने पड़ोसी पर पिस्टल तानी
बागपत। किशनपुर बराल निवासी बिजेंद्र के बेटे वैभव के साथ पड़ोस के ही फौजी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने उस पर पिस्टल तान दी। शोरशराबा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी फौजी पिस्टल को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने रमाला थाना पुलिस को पिस्टल सौंप दी। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी फौजी राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बरामद हुई पिस्टल लाइसेंसी नहीं है। उसके पास यह कहां से आई इसका भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें