फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट वितरित किया

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अमीनगर सराय। गोवर्धन के अवसर पर नगर के पिपलेश्व मंदिर में भगवान गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा अमीनगर सराय के शिव मंदिर में 11 फुट का गोवर्धन बनाया गया। विधि-विधान के साथ पूजा की गई। मंदिर के अलावा नगर में अन्य दो स्थानों पर 10 कुंतल अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। पर्व के अवसर पर नगर के पिपलेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम गोवर्धन की पूजा की गई। इसके बाद मंदिर की पूर्व अध्यक्षा स्वर्गीय राजदुलारी शर्मा की स्मृति में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्षा पिंकी शर्मा, संजीव कुमार, रघुनंदन, शीला गर्ग, जयकुमारी, आशा देवी, जूली चौहान, सुधा, उर्मिला, प्रेमलता और रेखा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, कस्बा अमीनगर सराय के शिव मंदिर में 11 फुट का गोवर्धन रखकर 108 परिक्रमा की गई। इसके अलावा मंशादेवी मंदिर, हनुमान मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ गोवर्धन की पूजा की गई। पूजा के बाद गोवर्धन भगवान को भोग लगाकर तीनों स्थानों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें