फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी 30 लाख की, बरामदगी डेढ़ हजार

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में पकड़े गए दिल्ली के मौजपुर निवासी अंकित के बारे में पुलिस का दावा है कि वह अभी तक इस तरह 30 लाख की ठगी कर चुका है। उसने यूपी में ही नहीं, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में भी वारदात अंजाम दी है। लेकिन पुलिस उससे बरामदगी सिर्फ 1500 रुपये की ही कर पाई है। पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लिया जाएगा। तब उससे और बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे ने बताया कि पूछताछ में आठ घटनाओं को कबूल किया है। बागपत का एक अन्य युवक भी ठगी करता है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा अंकित बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली में ठगी कर चुका है। यह गिरोह एटीएम के आसपास ही घूमता रहता है। एटीएम में किसी के प्रवेश करते ही सक्रिय हो जाता है। ठग बातों में फुसलाकर धोखे से कार्ड बदल देते हैं और फिर एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। बागपत के बाहर की घटनाओं में उसके साथ दिल्ली और बिहार के युवक भी शामिल रहे। अब तक काफी लोगों को चूना लगा चुके हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें