फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के यमुना खादर में जेसीबी और पोर्कलेन मशीनों से चल रहे रेत खनन के खिलाफ शुक्रवार शाम पड़ोस के गांव सिसाना में बड़ी पंचायत हुई। इसमें तय किया गया है कि रेत खनन का जमकर विरोध किया जाएगा। इसके लिए त्योहारों की छुट्टी के बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि रेत खनन से भूमि कटान का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत गांव की समस्याओं को लेकर बुलाई गई थी। इसमें विधायक लोकेश दीक्षित भी पहुंचे। गांव के लोगों ने कहा कि निवाड़ा में खनन होने से यमुना का बहाव किनारे की ओर तेज हो रहा है। बड़े आंदोलन के बाद नदी किनारे जो ठोकरें बनाई गई हैं, उन्हें भी खतरा है। इसके अलावा नदी में पानी बढ़ने पर बाढ़ का खतरा ज्यादा रहेगा। पिछले सालों में बारिश के दिनों में सैकड़ों बीघा जमीन यमुना के पानी में बह चुकी है। लोगों ने एक सुर में कहा कि खनन का पुरजोर विरोध होगा। विधायक ने ग्रामीणों का साथ देने का वादा किया। पंचायत में इसके अलावा गांव में टूटी पड़ी सड़कों का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। कई लोगों ने उनके घरों पर हाईटेंशन लाइन जाने की शिकायत की। एक और मुद्दा बंदरों का रहा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को बंदर पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने चाहिए। बंदर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। इस मौके पर मनोज कुमार एडवोकेट, प्रहलाद चौहान, सुरेंद्र शर्मा, जवाहरलाल, ओम प्रकाश, पुष्कर चौहान, कर्ण सिंह, राजकुमार, अनिल, सतेंद्र मोर्या, ब्रह्म दास और मदन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि निवाड़ा में हो रहा रेत खनन पूरी तरह से अवैध है। छोटे से खनन पट्टे की आड़ में बड़ी-बड़ी मशीनें यमुना में उतार दी गई हैं। इसके अलावा नदी की धार भी मोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट पर हंगामा किया था, तो प्रशासन ने खनन बंद करा दिया था लेकिन दो दिन बाद फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें