दाहा। बामनौली गांव में रविवार से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें क्षेत्र के दाहा, भडल, पुसार, मुलसम, बिजरौल, बड़ौत, बामनौली, आदमपुर आदि गांवों की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता के संयोजक मास्टर कृष्णपाल ने बताया प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के विजेता को 15 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार और तीसरे स्थान पाने वाली टीम को सात हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा प्रतियोगिता की तैयारी कर ली गई हैं।