फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां और दो बेटों की मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ रोड पर हिसावदा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हो जाने पर बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दिल्ली की बुराड़ी में संतनगर निवासी सुनीता (47) और उसके दो बेटों नीरज (21) और धीरज (19) की मौत हो गई। दोनों भाई मां के साथ अपनी बहन आरती के घर डोलचा गांव में दिवाली के शगुन का सामान लेकर जा रहे थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायलों को सीएचसी ले जाते समय तीनों की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए ये लोग मूल रूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाले थे। लेकिन काफी समय से दिल्ली में रह रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर डोलचा गांव के लिए जा रहे थे। हादसे के चश्मदीद लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार भी तेज थी। बाइक नीरज चला रहा था। उधर, हिसावदा मोड़ पर पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। नीरज को ट्रॉली के पास बालैनी की ओर से आता कोई वाहन दिखाई दिया। उससे बचने के चक्कर में बाइक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। तीनों तेजी से जमीन पर गिरे। उनके सिर में गहरी चोट लगी और तेजी के साथ खून बहने लगा। वहां मौजूद लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन वहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग अपना वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें