बड़ौत। एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर संविदा लाइनमैनों ने 10 माह से वेतन नहीं मिलने पर हंगामा और प्रदर्शन किया। मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय किया।
सोमवार को 31 बिजलीघरों से 99 संविदा लाइनमैन एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि 10 माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते वह आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। वेतन नहीं मिलने के कारण इस वर्ष वह दिवाली भी नहीं मना पाएंगे। विद्युत अधिकारियों द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर न दिए जाने पर लाइनमैनों ने निर्णय किया कि यदि सोमवार की शाम तक उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र, सुभाष, सुक्रमपाल, रामनाथ, आश मोहम्मद, गोपाल, देवेंद्र, मदनपाल, नईम, साबिर, उदयवीर, सहंसर पाल, गजेंद्र, ऋषिपाल, धर्मेद्र, जोनी, सुधीर, बबलू आदि शामिल रहे।