फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अपहरण की फिराक में राहुल खट्टा

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 50 हजार के इनामी अपराधी राहुल खट्टा की प्लानिंग अलीगढ़ से एक बड़े व्यापारी के अपहरण की है। यह जानकारी गिरफ्तार उसके चार साथियों ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया राहुल व्यापारी के अपहरण की तैयारी कर चुका है। हालांकि इनको उसका नाम नहीं मालूम है। इसके लिए पुलिस के लिए जरूरी हो गया राहुल को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन

बागपत पुलिस को यह जानकारी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी। मुजफ्फरनगर में पिछले सप्ताह राहुल गैंग के चार बदमाश पकड़े थे। सूत्रों ने बताया गिरफ्तार बदमाशों को राहुल की कई योजनाओं का पता है। उन्होंने पूछताछ में बताया राहुल कुछ समय से रंगदारी वसूली में लगा है। उसने पिलखुवा से व्यापारी रिषी रमन जैन का अपहरण किया था। इसके बाद खेकड़ा से भट्ठा कारोबारी प्रवीन जैन का अपहरण किया।
उसकी अगली तैयारी अलीगढ़ से एक बड़े व्यापारी के अपहरण की है। व्यापारी कौन है, इसकी जानकारी सिर्फ राहुल को है। पुलिस को इनसे यह पता चला है राहुल वारदात के बाद या तो किशनपुर बराल में छुपता है या फिर मेरठ के अक्कापुर में। दोनों जगह उसकी बुआ रहती हैं। इसके अलावा उसके ठिकानों में उसका गांव खट्टा प्रहलादपुर शामिल है। यहां वह खेतों में ट्यूबवेल पर रहता है। शामली में अपराधी आकाश के रिश्तेदारों के यहां भी वह शरण लेता है।
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने बताया गिरफ्तार बदमाशों ने बताया राहुल अलीगढ़ के व्यापारी के अपहरण के प्रयास में लगा है। उसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को पहले सूचना मिल रही थी राहुल खट्टा अपने गांव खट्टा प्रहलादपुर में आ सकता है। इस पर छह दिन तक पुलिस इसी गांव में रही। अब जानकारी आ रही है वह मुजफ्फरनगर में छुपा है। इसके बाद बागपत क्राइम ब्रांच की टीम मुजफ्फरनगर में डेरा डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें