फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में तैनात रहे दो सीएमओ पर जुर्माना

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूचना अधिकार कार्यकर्ता और डमरू फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधीर गंधर्व द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना न देने पर तत्कालीन दो सीएमओ पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन

सुधीर गंर्धव ने बताया वर्ष 2012 में उन्होंने सीएमओ से विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। कई बार अवगत कराने के बावजूद उन्हें सूचना नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने राज्य सूचना आयोग लखनऊ में अपील की। आयोग ने सीएमओ को संपूर्ण अभिलेखों के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने तत्कालीन सीएमओ डॉ, रमेश चंदा पर एक लाख रुपये और डॉ. जेपी शर्मा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर, इस बारे में सीएमओ डॉ. मुशीलाल ने कहा तत्कालीन सीएमओ डॉ. जेपी शर्मा और डॉ. रमेश चंदा पर सूचना न देने पर जुर्माना लगने की जानकारी मिली है। उन्हें सीएमओ जेपी शर्मा ने बताया उन्होंने मांगी गई सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें