फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कंपनी एसईडब्ल्यू ने पीछे खींचे कदम

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री निर्माण पूरा करने के लिए निर्माण कंपनी ने मार्च 2014 की बजाय शासन से 2015 तक का समय तो ले लिया, लेकिन 2015 आने तक निर्माण शुरू भी नहीं हो पाएगा। निर्माण कंपनी भी काम करने की बजाय बैठ गई है। अधिकारी कह रहे हैं कि प्रशासन और उपशा सिर्फ बैठकें ही कर रहे हैं, कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे का निर्माण शुरू हो पाना इस साल भी मुश्किल ही लग रहा है। निर्माण कंपनी फिर से हाईवे निर्माण के निए एक्सटेंशन लेगी। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग का निर्माण 2014 में ही पूरा होना था। 2014 में काम खत्म होना तो दूर शुरू भी नहीं हो पाया। कंपनी ने एक साल का एक्सटेंशन लेते हुए 2015 तक कार्य पूरा करने तक का समय लिया, लेकिन 2015 आने को है और अभी काम शुरू होता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। निर्माण कंपनी एसईडब्लू ने भी कदम पीछे खींच लिए हैं। बजट सेंशन न हो पाने के चलते मरम्मत का काम भी फिलहाल बंद कर दिया है। लोनी में ओवरब्रिज का निर्माण भी रुका हुआ है। अब कहीं पैरवी भी नहीं की जा रही है।
एसईडब्लू के अधिकारी कह रहे हैं कि बैठकें तो लगभग हर माह दो हो रहीं हैं, लेकिन निर्णय नहीं लिया जा रहा है और न ही कोई प्रगति हो पा रही है। उपशा और प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। 20 बैठकें हो चुकीं हैं, लेकिन प्रगति नहीं हो पा रही है। दो दिन बाद फिर से बैठक होनी है।
विज्ञापन

यूपी स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकरारी श्याम सिंह का कहना है कि हर बैठक में प्रगति की समीक्षा हो रही है और लगातार कंपनी के अधिकारियों और बैंक के बीच चल रही कागजी कार्रवाई की भी जानकारी की जा रही है। बैंक द्वारा लोन दिए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी के अधिकारी दीपावली के बाद सड़क निर्माण शुरू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें