फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा। मांगरौली गांव में किसानों के खेतों में लगाए पावर ग्रिड टावरों का अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया। उन्हाेंने शीघ्र मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मांगरौली गांव में दिलशाद पुत्र खुर्शीद, विनोद पुत्र लाखन, मुकेश पुत्र इंद्र, रिजवान पुत्र मौसम अली के खेत में पावर ग्रिड ने विगत दिनों टावर लगाए थे। तब तो किसानों को पांच मीटर के हिसाब से मात्र फसल का मुआवजा दिया, लेकिन उनकी जमीन का मुआवजा उन्हें अभी तक नहीं मिला है। किसानों ने बताया उन्हें 46 मीटर चौड़ाई और 225 मीटर टावर से टावर तक खींची लाइन के नीचे का मुआवजा चाहिए। उन्होंने बताया तभी बड़ौत तहसील में तत्कालीन एसडीएम राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों और किसानों का समझौता हुआ था कि बड़े टावर के छह लाख रुपये और छोटे टावर के पांच लाख रुपये मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, लेकिन उन्हें आज तक एक पैसा भी नहीं दिया। इसको लेकर 20 दिन पूर्व वे एसडीएम बड़ौत से भी मिले, लेकिन उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। यदि उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया तो वे शीघ्र ही आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें