फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनाने को डीएम का अल्टीमेटम

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के लोहिया गांवों में शौचालयों का निर्माण 27 अक्तूबर तक पूरा होगा। जबकि अन्य सभी गांवों के लिए भी बजट रिलीज किया। सभी को 19 अक्तूबर तक 20-20 शौचालयों के निर्माण कराकर रिपोर्ट देनी होगी। डीएम ने लापरवाही पर कोतना के ग्राम पंचायत अधिकारी राशि अली को निलंबित करने के आदेश दिए हैं जबकि एडीओ पंचायत बिनौली एवं खेकड़ा को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धनलक्ष्मी के. ने सोमवार को स्वच्छ शौचालयों की की रिपोर्ट तलब की। लोहिया गांवों में सिंघावली अहीर, बसौद और बिजरौल में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा 27 अक्तूबर तक कार्य पूरा कर लोहिया गांव संतृप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 के लिए निर्माण भारत अभियान में चयनित 52 गांवों में शौचालय निर्माण का बजट जारी किया जा चुका है। इनका निर्माण भी तेजी से शुरू कराया जाए। उन्होंने 19 अक्तूबर तक सभी गांवों में 20-20 शौचालय निर्माण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले में एक भी ड्राई शौचालय नहीं होना चाहिए। जहां भी ड्राई शौचालय पाया तो वहां के सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें एडीएम संतोष कुमार शर्मा, डीडीओ हाकिम सिंह, डीपीआरओ दयाराम आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें