फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । बजरंग दल ने धर्मांतरण कराने वाले अौर लव जेहाद को संरक्षण देने वाले मदरसों को बंद कराने अौर दोषियों पर रासुका लगाने की मांग को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। देश की एकता अौर अखंडता को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। खरखौदा, मेरठ, लोनी, पिलखुवा में हो रहीं घटनाओं से समाज में रोष पैदा हो रहा है।
उन्होंने घटनाओं के विरोध में राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम एनपी सिंह को सौंपा। इसमें दोषियों पर रासुका लगाने अौर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला संयोजक विनोद, जिला मंत्री श्रीपाल, ऋषिपाल, छत्रपाल, नरेंद्र, अजब सिंह शास्त्री, ब्रज मोहन भारद्वाज, विशाल रुहेला, अशोक शर्मा, रविंद्र प्रजापति, अजय कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, दीपक शर्मा, गौरव चौहान, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें