फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीखुर्द गांव में सांप्रदायिक झगड़ा, पथराव

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मवीखुर्द गांव में शुक्रवार रात करीब दस बजे बच्चों के झगड़े को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। बाद में पथराव भी हुआ। दोनों ओर से तीन-तीन लोग जख्मी हो गए, उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। इसके मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी।
विज्ञापन

गांव में झगड़ा पहले बच्चों के बीच हुआ था। दोनों ओर के बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। रात करीब नौ बजे बच्चों में तू-तू मैं- मैं हुई। इसी में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत काफी लोग इकट्ठा हो गए। बात बढ़ती गई। थोड़ी ही देर बाद ही लाठी-डंडे चलने लगे। वहीद और मदन पक्ष के बीच हुए इस झगड़े में पथराव भी हुआ।
दोनों परिवारों के साथ काफी लोग आ गए थे। इस झगड़े में मदन पक्ष के लक्ष्मण, शंकर और कालू घायल हो गए। वहीद पक्ष से फाते, अखलीम और हरीफा को चोटें आईं। सभी घायलों को पीएचसी भेजा। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना पर बालैनी थाना पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्ती से समझा दिया कि किसी तरह का बवाल नहीं होना चाहिए। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग जगह जगह इकट्ठा होने लगे। तरह- तरह की अफवाहें फैल गई। इसके चलते तनाव हो गया। पुलिस अफसरों ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। एसएचओ बालैनी थाना ने बताया दो पक्षों के बीच झगड़ा तो हुआ था लेकिन किसी तरह का तनाव नहीं है। जो भी तहरीर आएगी, उसी के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें